युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2025 के अंतर्गत दो दिवसीय 28-29 मार्च उत्तर-प्रदेश राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश की विधानसभा लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें पूरे प्रदेश से सभी नोडल जनपदों से चयनित कुल 240 प्रतिभागियों ने चयनित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें बरेली जनपद स्तर से चयनित 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि राज्य युवा संसद में बरेली के धीरेन्द्र सिंह ने विषय भारतीय संविधान के 75 वर्ष, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपना भाषण देकर सभी को आकर्षित किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा धीरेन्द्र सिंह को उत्तम वक्ता एवं राज्य युवा संसद के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। युवा उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना एवं विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तीनों वक्ताओं को सम्मानित किया। विश्व का सर्वोत्तम तंत्र है लोकतंत्र उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रदेश भर आए युवाओं को विधानसभा मंडल में स्वागत किया। कहांशासन करने के लिए विश्वका सर्वोत्तम तंत्र लोकतंत्रहै। राम राज्य का उदाहरण देते हुए उसे शिक्षा मंत्री नेकहा कि उनके राजतंत्र से भी लोकतंत्र दिखाई देता है। कहां की लोकतंत्र में भी सबसे बेहतर संसदीय लोकतंत्र है। यह तीनों राष्ट्रीय संसद में पीएम मोदी के सामने यूपी की आवाज बनेंगे और अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की संसद भवन में अपने विचार रखकर जनपद का नाम रोशन करेंगे।
बरेली के धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान सभी में आयोजित राज्य युवा संसद में प्राप्त किया प्रथम स्थान
Related Articles