Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: समाजवादी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई अशोक जयंती

बरेलीः 5 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती पूरे देश में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक महान शासक की जयंती पूरे प्रदेश में मनाने का आदेश हुआ। इसी उपलक्ष्य में सम्राट अशोक की जयंती का कार्यकम धूमधाम से समाजवादी कार्यालय पर मनाया गया । इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने सम्राट अशोक के पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आंवला सांसद नीरज मोर्य रहे उन्होंने कहा की सम्राट अशोक के जीवन चरित्र से हमें शांति और मानवता की सीख मिलती है उनके दिखाएं रास्ते पर चलकर ही समाज और देश तरक्की कर सकता हे महापुरुषों ने समाज की बेहतरीन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है जैसे हमारे देश भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट है।
सम्राट अशोक द्वारा 84000 स्तूप बनवाए और देश में शांति व्यवस्था बनें और कई महाविद्यालय बनाए जिसमें विदेशों से पड़ने लोग आते थे। जो सम्राट अशोक के राज्य की महानता को दर्शाता है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा सम्राट अशोक के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है उन्होंने प्रशासनिक सुधार पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण पर ध्यान दिया था इस मौके पर राजेश अग्रवाल, अरविंद सिंह यादव, सुरेश यादव, रणवीर सिंह ,इंजीनियर अनीस अहमद दिनेश यादव, गोविंद सैनी ,राजेश मौर्य ,गौरव सक्सेना, भुवनेश यादव ,बृजेश आजाद ,श्यामवीर यादव ,अनुज मौर्य अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
Related Articles

Recent