बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आकाक्षा इन्क्लेव मसाले वाली गली मुंशीनगर थाना इज्जतनगर जिला बरेली के रहने वाले राज आर्य की शादी 21.04.2024 को सिमरन पुत्री मुकेश निवासी निकट कृष्णा लन वर्मा नर्सिंग होम रेती रोड थाना सदर कोतवाली जिला शाहजहांपुर के साथ हुआ था। परिवार वालों ने कहा कि सिमरन चंचल स्वभाव की महिला है।
परिवार वालों ने आरोप लगाए कि विवाह के पश्चात से ही मृतक की पत्नी सिमरन आये दिन घर में लड़ाई झगड़ा करती थी और अपने मायके चली जाती थी। आज से लगभग 10 दिन पूर्व सिमरन के मायके वाले मुकेश (ससुर), बबीता (सास), दीपक (साला) मृतक के घर से लड़ाई झगड़ा कर उसकी पत्नी को लिवाकर ले गये थे। दिनांक 07.04.2025 को मृतक के परिवार वाले सिमरन के घर उसे लिवाने गये तो सिमरन व उसके पिता मुकेश, सिमरन की माँ बबीता व सिमरन का भाई दीपक व सिमरन का जीजा करन व सिमरन की बहन पूजा ने प्रार्थी व उसके भाई के साथ गाली गलौज व मारपीट की और सिमरन व उसके मायके वालो ने धमकी दी कि 5,00,000/- रूपये हमारे घर पर पहुंचाकर तलाक दे देना नही तो पूरे घर को जेल में सड़वा देंगे।
सिमरन का भाई सागर पुलिस में कास्टेबल के पद पर बरेली में कार्यरत है। सिमरन व उसके मायके वाले तथा उसका भाई सागर आये दिन मृतक को प्रताडित करते थे ।मृतक पत्नी सिमरन व उसके परिजने ने एक प्रा०पत्र महिला थाने पर दिया जिसकी जाँच मे महिला थाने में दोनो पक्षो को बुलाया गया था वहाँ पर दोनो पक्षो के समझाया बुझाया गया किन्तु कोई नतीजा नही निकला इसके बाद जब महिला थाने से मृतक के पिता व माँ वापस घर आ रहे थे तो रास्ते मे भी सिमरन व उसके परिजनो ने मृतक को डराया धमकाया तथा जेल भिजवाने की धमकी दी जिसेसे मृतक ने आहत व मजबूर होकर घर आकर पंखे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच करने के बाद पंचायातनामा भर कर उसकी लाश को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया।
परिवार वालों ने आरोप लगाया की उसकी पत्नी सिमरन उसके साले सागर व दीपक, ससुर मुकेश, सास बबिता, साढू करन, और शाली पूजा प्रताडित व परेशान करते थे सिमरन के द्वारा मोबाइल इन्स्ट्राग्राम पर भी धमकी भरी पोस्ट भेजी गयी जिस कारण दुखी होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली है।


