Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली:भाजपा नेता के घर मे चल रहा जनसेवा केंद्र के नाम प़र फर्जीवाड़ा स्पेशल ऑपरेशन में खुलासा 

बरेली: आज लखनऊ एवं बरेली यूनिट की मिलिट्री इंटेलिजेंस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीबीगंज पुलिस की ओर से की गई एक साथ छापामार कार्यवाही में भारतीय जनता पार्टी के नेता के जन सेवा केंद्र पर फर्जीवाड़ा किए जाने का बड़ा खुलासा हुआ । छापामार कार्यवाही में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में मिलिट्री इंटेलिजेंस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव के जन सेवा केंद्र पर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। मामले को लेकर की गई जांच में पता चला कि भाजपा नेता मुकेश देवल अपने ही मकान के नीचे खोलें गए जन सेवा केंद्र एवं लोकवाणी केंद्र पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा

जांच के आधार पर मिलिट्री इंटेलिजेंस, एसओजी तथा सीबी गंज पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से भाजपा नेता के जन सेवा केंद्र पर छापा मार कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान दुकान से दो लैपटॉप (एक सोनी और एक डेल कंपनी का), दो ईप्सन प्रिंटर, एक कोजेंट कंपनी का आई स्कैनर, एक लॉजिटेक वेब कैमरा, एक थम्ब स्कैनर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, छह रबर स्टांप (मोहर), दो एलआरआई शील्ड , एचपी कंपनी के दो माउस, 27 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की एक फर्जी आईडी कॉपी बरामद हुई!

 

कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी का नेता मुकेश देवल मौके से फरार हो गया। थाना सीबीगंज में अब उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कई फरार हुए भाजपा नेता की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रहीं है!

Related Articles

Recent