Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की “बकरीद” पर पीस कमेटी की मीटिंग

बरेली: आगामी त्योहार/पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.06.2025 को पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में जिलाधिकारी बरेली व  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में शांति, साफ-सफाई, और गाइडलाइनों का पालन करने पर जोर दिया गया। महोदय ने सभी से त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

आगामी त्योहार पर कुर्बानी चहारदीवारी के अंदर और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर कोई असुविधा न हो। कुर्बानी परम्परागत हो तथा कोई प्रतिबन्धित कुर्बानी ना की जाये, साथ ही साफ-सफाई आदि के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित वीडियो पोस्ट न करने हेतु बताया गया। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अधिकारीगण द्वारा बैठक में उपस्थित लोगों से वार्ता कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु बताया गया। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए।

बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Recent