Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: GIC में रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्यशाला का आयोजन हुआ

बरेली: राजकीय इंटर कॉलेज,में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत आज एक विशेष रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को 21वीं सदी की तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें नवाचार की दिशा में प्रेरित करना था।

इस कार्यशाला का नेतृत्व  देवांश सरस्वत (विशेषज्ञ — रोबोटिक्स एवं कंप्यूटर विज्ञान) ने किया, जिनके साथ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और  सुतिक्षण वार्ष्णेय ने सह-प्रशिक्षक (Co-Trainers) के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छात्रों को AI के सिद्धांतों, रोबोटिक्स के कंपोनेंट्स (जैसे LED, सेंसर, मोटर, Arduino), तथा प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स जैसे स्मार्ट डिवाइस और सेंसर आधारित रोबोटों के बारे में लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए LED प्रोजेक्ट्स, अल्ट्रासोनिक सेंसर, और स्मार्ट रोबोटिक कार जैसे मॉडलों का निर्माण किया। बच्चों का तकनीकी रुझान देखकर सभी अतिथि बेहद प्रसन्न हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने कहा, इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती हैं।

Related Articles

Recent