Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: बकरीद पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा का जायजा

बरेली:  आज  बकरीद के त्यौहार के दृष्टिगत ईदगाह एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को सक्रिय रखा गया।

इस दौरान जिलाधिकारी बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा चौकी बिहारीपुर से आला हजरत वाली गली से होते हुए थाना किला क्षेत्रान्तर्गत मलूकपुर तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति  एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर , सीओ नगर प्रथम तथा पुलिस एवं आरआरएफ का बल  मौजूद रहा । दृष्टिगत जनपद बरेली के 28 थाना क्षेत्रों में सुबह 5.30 बजे से 11.30 बजे तक 179 ईदगाह व 1265 मस्जिदों पर बकरीद की नमाज  सकुशल सम्पन्न करायी गयी है । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद को 09 जोन और 28 सेक्टर में बाँटकर कुल 56 क्यूआरटी टीम  लगायी गयी हैं। यू0पी0 112 की लगभग 90 गाड़ियां संवेदनशील क्षेत्रों में लगायी गयी है। 02 कम्पनी पीएसी, 01 कम्पनी आरआरएफ और ड्रोन निगरानी के लिए 04 टीमों का गठन कर सम्पूर्ण जनपद में फ्लैग मार्च किया गया है । रिज़र्व पुलिस लाइन बरेली से 1- 6 आर्म्ड गार्ड्स अलग-अलग संवेदनशील स्थलों  पर तैनात किये गये हैं। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में लगभग 1700 की संख्या में तैनात पुलिस बल द्वारा सुबह 04.00 बजे  से ही भ्रमणशील होकर पैट्रोलिंग तथा जनसंवाद करते हुए त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराया गया है । परम्परागत आयोजनों को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सूत्रधार के रूप में कार्य करते हुए सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा तथा गैर-परम्परागत तथा नई प्रथा के किसी भी प्रकार के आयोजन को स्वीकार्य न करते हुए शान्ति एवं कानून-व्यवस्था को भंग करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही  की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि समस्त जनपदवासियों द्वारा पुलिस का बहुत सराहनीय सहयोग किया गया है । इसके अतिरिक्त 1- 2 लोगों की टीम  सोशल मीडिया पर संवेदनशील व कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कन्टेन्ट की लगातार निगरानी करने हेतु लगायी गयी है। जनपद में सभी प्रकार के आयोजनों को सौहार्दपूर्ण एवं सहज माहौल में सम्पन्न कराने हेतु बरेली पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Recent