Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: डी.एम. और एसएसपी ने आगामी कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम त्योहारों को लेकर की संयुक्त बैठक,दिये सख्त निर्देश

बरेली: आज दिनांक 21.06.2025 को GIC ऑडिटोरियम, बरेली में जिलाधिकारी बरेली  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली  द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम आदि पर्वों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा पारस्परिक समन्वय बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धर्मस्थलों तथा मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सांप्रदायिक सौहार्द, पीस कमेटी मीटिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, एवं सीसीटीवी कैमरों/ड्रोन से निगरानी आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रूट डायवर्जन की तैयारी, कांवड़ शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था, तथा मोहर्रम के ताजिया मार्गों की समयपूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों या शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने व सोशल मीडिया की सक्रिय मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान नगर आयुक्त बरेली, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, एडीएम (E), एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Recent