बरेली: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु नाम सिंह ने समीक्षा बैठक के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। बरेली जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने जिले की टीमों के साथ बैठक की और महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की। इस महापंचायत में किसानों के हित में जरूरी मुद्दों पर बात की जाएगी और समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
केशव सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों की हालत बहुत ही दयनीय है और सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर समस्याएं नहीं सुधरी तो पूरे भारत का किसान सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा।
बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें इरशाद अंसारी, सज्जाद अख्तर, छेड़ लाल वर्मा, महमूद हसन खान, संजीव उपाध्याय, सानू इमरान, मेहरुद्दीन, आकाश गंगवार और राबिया शामिल थे। सभी पदाधिकारियों को महापंचायत के लिए तैयार रहने और गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी देने के लिए कहा गया है! 
महापंचायत के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) किसानों की समस्याओं को सरकार के सामने उठाएगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है, जो अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे !


