Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

किसानों को जोतबई के आधार पर दिया जाए खाद उर्वरक, जिला अधिकारी !

बरेली 4 जुलाई 2025 को विकास भवन बरेली के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद में उपलब्ध उर्वरकों के वितरण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी देवयानी जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बृजेश सिंह सहित सभी उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनी के प्रतिनिधियों थोक उर्वरक व्यापारी फुटकर उर्वरक विक्रेता और सहकारी समितियों के प्रभारी ने प्रतिभाग किया गया जिलाधिकारी द्वारा सभी को निर्देश दिए गए कि जनपद के किसानों को कोई भी उर्वरक के साथ कम मांग वाले उत्पाद की टैगिंग नहीं की जाए सभी उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री किए जाएं किसानों को उनकी कृषिजोत के आधार पर उर्वरक दिया जाए अधिक मात्रा में एक ही कृषक को उर्वरक नहीं दिया जाए विक्रेता जिन किसानों को उर्वरक दे रहे हैं उसका पूरा विवरण अपने पास सुरक्षित रखें और निरीक्षण के समय निरीक्षण कर्ता अधिकारी को प्रस्तुत करें बिक्री केंद्र पर उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का विवरण और उसकी बिक्री दर नोटिस बोर्ड पर अवश्य लिखें सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को प्रचलन में लाने के लिए गांव-गांव तथा न्याय पंचायत पर जाकर पंचायत कर्मी और अपने स्टाफ के साथ किसानों के खेत पर प्रदर्शनी लगवाएं ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया और डीएपी का स्प्रे करवाएं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि यदि कोई कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर या रिटेलर समिति का सचिव ओवर रेटिंग करता हुआ टैगिंग करता हुआ या कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है या कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी!

Related Articles

Recent