Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: महर्षि विधा मंदिर में आध्यात्मिक औऱ संस्कृति से मनाया गुरू पूर्णिमा का कार्यक्रम

बरेली:महर्षि विद्या मंदिर, बरेली में  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार कर विश्व शांति की स्थापना करना रहा।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक व कर्मचारीगण ने संगीतमयी वातावरण में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर आस्था और श्रद्धा का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। पाठ उपरांत सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य  आर. एल. सिंह ने जानकारी दी कि यह आयोजन महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि “भावातीत ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर उच्च चेतना के स्तर को प्राप्त कर सकता है। यह अभियान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और भारतीय संस्कृति को नई दिशा देगा।”.

इसके बाद प्राचार्य जी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का साथ एवं प्रेरणा मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाने में परम आवश्यक है तथा उन्होंने महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह के माननीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी का सन्देश भी पढ़कर सुनाया।

 

इस आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ श्रीमती रीता पाण्डेय जी एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

समाज के सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग से यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और आगे भी ऐसे आयोजनों में भागीदारी की अपील की गई।

Related Articles

Recent