Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: पर्वतीय समाज के नरेंद्र सिंह बने नगर निगम बरेली में उपसभापति

बरेली:  कुर्मांचल नगर निवासी वार्ड नंबर 26 के पार्षद नरेंद्र सिंह अधिकारी को नगर निगम बरेली का उप सभापति (डिप्टी मेयर) निर्विरोध चुने जाने पर पर्वतीय समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि अपने समाज से नगर निगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नरेंद्र सिंह अधिकारी के चयन से पूरे समाज में खुशी है।

समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उप सभापति नरेंद्र सिंह अधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर महासचिव नरेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुंदर सिंह मेहरा, कुंवर सिंह बिष्ट, पंचम सिंह बोनाल, गोपाल सिंह राणा, पुष्कर सिंह बोहरा, बिशन सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, किशन सिंह बिष्ट, अशोक उप्रेती, रवि छेत्री, नरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश बिष्ट, दीवानी चंद, भैरव दत्त कबडवाल, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता और संजय नेगी शामिल थे।

Related Articles

Recent