बरेली: एक फैशन शो की तैयारियाँ लंबे समय से चल रहीं थीं, ये फैशन शो नैनीताल रोड स्थित ग्रैंड निर्वाणा होटल में आयोजित किया गया । शो में मुंबई से जानी मानी अदाकारा शना सुल्तान को मुख्य अतिथि , और फैशन एक्सपर्ट मोहित अरोरा और नौरीन मिर्जा मिसेज बरेली judge के रूप में उपस्थित रहे!
फैशन शो का आयोजन बरेली की युवा मॉडल सिमरन शर्मा द्वारा कराया गया, सिमरन शर्मा ने नौरीन मिर्जा मिसेज बरेली को मिसेज बरेली का ताज पहनाकर स्वागत किया! बहुत सारे लोग जिसमें सपा नेता डॉ. अनीस वेग और भी लोगों ने रैंप वॉक करके वहां आए लोगों का ध्यान आकर्षित किया, इसे एक प्रतियोगिता कहा जा सकता है, जिसमें इन युवाओं को सम्मानित भी किया गया ।
लेकिन फैशन शो की वास्तविकता कुछ और ही थी, इन हस्तियों का व्यवहार जैसा कैमरे के सामने था, वैसा कैमरे के पीछे नहीं एक कैमरा असलियत बताता है, लेकिन वास्तविकता व्यवहार पर टिकी होती है।
मुंबई से चकाचौंध की दुनिया से बुलाई गईं अदाकार शना सुल्तान का व्यवहार कुछ खास ठीक नहीं रहा उनके साथ सेल्फी लेने आए बच्चों को मायूस होकर जाना पड़ा । मीडिया बंधुओं के आग्रह करने पर भी वह बच्चों का दिल रखने में नाकाम रही, जबकि लाखों की संख्या में युवा इनको कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करता है । क्या ये ठीक था
फैशन शो की आयोजनकर्ता सिमरन शर्मा को वक्त नहीं मिला कि वह मीडिया को शो के बारे में बता सकें बस कुछ सर्टिफिकेट और अवॉर्ड देकर लोगों को बहला दिया गया । कुछ सीनियर जर्नलिस्ट इस कतार में पहले खड़े रहे और कुछ युवा जर्नलिस्ट के मन में ये सवाल कौंधता रहा आखिर उन्हें इसका हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है, जबकि पत्रकारिता की गरिमा कुछ और ही है। सुझाव के तौर पर मीडिया बंधुओं को कई बार बैक स्टेज पे जाने को कहा गया ।
आपको बता दें कि अदाकारा शना सुल्तान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आयोजित बिग बॉस सीजन 3 की 2024 की रनरअप लिस्ट में शामिल रही है । शना ने कई म्यूजिक एल्बम के गानों में बतौर लीड अपना परफॉमेंस दिया है, जिनके जरिए उनको एक नया आयाम मिला ।
बात करे अगर सिमरन शर्मा की तो उन्हें एक स्ट्रगल करती मॉडल के रूप में देखा जा सकता है। बरेली की इस मॉडल को अगर भविष्य में अगर कोई ऊंचे मुकाम तक पहुंचने का मौका मिलेगा जैसे (प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी,पारस अरोरा ) जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय से पूरे बॉलीवुड समेत हॉलीवुड को भी चौका दिया।
सिमरन शर्मा से सवाल ये रहेगा कि महाराष्ट्र (मुंबई) जहां हिंदी जैसी भाषा की लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे, मुंबई में जहां हिंदी बोलने को लेकर उत्तरप्रदेश के लोगों को जगह जगह ट्रॉल किया जा रहा है । क्या ऐसे समय पर अपने फैशन शो के लिए किसी घमंडी अदाकारा को मुंबई से बुलाना और उनका भव्य स्वागत कराना उचित था , अगर था तो पूरे उत्तरप्रदेश के युवाओं को कुछ सबक सीखने की जरूरत है हम प्रदेशवाशियो को जवाब देने की ।
पूरे भारत समेत अपने विश्व भर में अपनी दमदार अभिनय और कठिन परिश्रम से पहचान बनाने वाले अभिनेता, अभिनेत्रियों की जितनी सराहना की जाए बेहद कम है ।
सिमरन शर्मा को बरेली की मॉडल नहीं बल्कि युवाओं की प्रेणना बनने की जरूरत है जिनसे भविष्य में युवा सीख सके ।
हमारी पहचान कठिन परिश्रम और व्यवहार से बनती है।किसी के पहनावे पहचान को नहीं मापा जा सकता !


