Indus News TV Live

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

फर्रुखाबाद: शाक्य परिवार पर जानलेवा हमला करने वाला दबंग मानवेंद्र यादव भाजपाई निकला, डॉ नवल किशोर शाक्य परिवार से मिले

फर्रुखाबाद:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य 18 जुलाई को डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थाना मोहम्दाबाद के पट्टी प्रदुम्मन निवासी श्री रामसिंह शाक्य पुत्र  फकीरेलाल तथा उनकी पुत्रियों दीक्षा शाक्य व सुधा शाक्य से मिलकर उनका कुशलक्षेम जानने पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ितजनों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर डॉक्टरों से स्वास्थ/चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी लेकर प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार को *समाजवादी पार्टी की तरफ से चेक सौंपकर आर्थिक सहयोग* दिया एवं उन्हें आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी हर दुःखी, पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है, पीड़ित परिवार अपने को अकेला न समझे जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि रामसिंह शाक्य एवं उनकी बेटियों के साथ मारपीट की जो घटना हुई है वो दु:खद और निंदनीय है, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त घटना में आरोपी युवक को सांसद फर्रुखाबाद सपाई गुण्डा कह कर संबोधित कर रहे हैं।

जब हमने पड़ताल की तो पाया कि उक्त आरोपित मानवेन्द्र यादव उर्फ टाॅर्जन कभी भी समाजवादी पार्टी का सदस्य/पदाधिकारी नहीं रहा है और ना ही समाजवादी पार्टी के किसी कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका रही है। बल्कि हमने देखा है कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं विधायक, एम.एल.सी, राज्यमंत्री और यहां तक कि खुद सांसद फर्रुखाबाद के साथ आरोपित मानवेन्द्र यादव के फोटो उसके भाजपाई होने का प्रमाण बनकर शिलालेखों की तरह सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए एकता से घबराए हुए लोगों द्वारा पीडीए परिवार को बांटने की ये कुत्सित राजनैतिक साज़िश सरेआम उजागर हो चुकी है, इससे प्रमाणित होता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए अपने खुद के पाले-पोशे गुण्डों से गुण्डई कराते हैं फिर किसी न किसी रूप से उसे समाजवादी पार्टी से जोड़ने का प्रयास करते हैं। समाजवादी पार्टी का मतलब सिर्फ यादव नहीं है समाजवादी पार्टी का मतलब पीडीए परिवार है और पीडीए का पी समाज के हर “पीड़ित” को अपने में समायोजित कर रहा है।

किसी अपराधी के सिर्फ यादव होने मात्र से उसे जाति के आधार पर पार्टी से जोड़ देना सांसद की जातिवादी राजनैतिक मानसिकता को प्रमाणित करता है, जाति-गत कारणों से ही अगर हर यादव समाजवादी है तो भाजपा में संगठन सहित सरकार में तमाम पदों पर यादव समाज के नेता बैठे हैं तो क्या वो भी सपाई हैं ? सांसद द्वारा एक अपराधी को जाति विशेष के कारण ही एक पार्टी से सम्बद्ध कर देने और मिथ्या आरोप लगाने से समाजवादी पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। सांसद को अपना बयान वापस लेना चाहिए।

डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का किसी पीड़ित से मिलना उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अच्छी बात है लेकिन सांसद जी ने नगला छेदा वाले प्रकरण को इतनी मुखरता से क्यों नहीं उठाया ? क्योंकि वहां उनके खुद के प्रतिनिधि के दबाव और उत्पीड़न तथा पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर दिलीप राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। जनपद के एक बड़े जनप्रतिनिधि होते हुए वो अपने कार्यकर्ताओं से अपने ही समाज का उत्पीड़न करा रहे हैं और उस अत्याचार की इंतेहा कि पीड़ित व्यक्ति आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को मजबूर है। इन दोनों मामलों में आरोपियों को बचाने का काम पिछले दरवाजे से कौन कर रहा जनता देख रही है। समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है, आज उस आरोपी के खिलाफ पार्टी जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सबसे ज्यादा यादव समाज के ही लोग आए हैं और हम सभी प्रशासन से मांग करते है कि दोषियों को सजा अवश्य मिले चाहे वह कोई हो और कितना भी असरदार क्यों न हो।
पीड़ित परिवार से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ से भेंटवार्ता कर उपरोक्त घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की, तथा नगला छेदा प्रकरण में हुई त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक एवं थाना पुलिस को धन्यवाद भी दिया, और अपेक्षा की कि इसी तरह से अपराधियों के खिलाफ पुलिस नकेल डाले ताकि अपराध नियंत्रित हो, पुलिस अधीक्षक ने सपा नेताओं से वार्ता के क्रम में कहा कि एफआईआर पंजीकृत हो चुकी है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तरमीम कराईं जाएंगी किसी भी कीमत पर दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा चाहे उनके पीछे कोई खड़ा हो। पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
पीड़ित से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चन्द्रपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा, डा. नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी लोकसभा फर्रुखाबाद, अभिषेक शाक्य प्रधान व प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, नरेन्द्र शाक्य सदस्य जिला पंचायत फर्रुखाबाद, हरीश कुमार यादव पूर्व चेयरमैन मोहम्दाबाद, इलियास मंसूरी जिला महासचिव सपा, सौरभ कटियार जिला उपाध्यक्ष सपा, नरेन्द्र सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर, राधेश्याम सविता जिला सचिव व मीडिया प्रभारी, शिवम यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, अफजाल अहमद फारुकी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, रामपाल सिंह यादव जिला सचिव/प्रभारी फ्रंटल संगठन, चंद्रेश राजपूत अध्यक्ष सदर विधानसभा, मिथुन शाक्य प्रधान खेरवन्द नगला फर्रूखाबाद, सुनीता शाक्य प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा, दीक्षा शाक्य प्रदेश सचिव महिला सभा, प्रतिभा यादव प्रदेश सचिव महिला सभा, शिवशंकर शर्मा प्रभारी सदर विधानसभा, एडवोकेट राजपाल यादव, अखिल कठेरिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी छात्रसभा, एडवोकेट आदित्य यादव, अकलीम खाँ जिला सचिव यूथ ब्रिगेड, शिवकुमार सिंह शाक्य पूर्व कानून गो, रामावतार शाक्य, एडवोकेट संजय शाक्य, गौरव यादव युवा नेता, सुब्रत शाक्य, प्रवेश शाक्य जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, जयवीर शाक्य सभासद, टिंकू शाक्य समाजसेवी, हैप्पी भाई एवं श्याम शाक्य शामिल रहे।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent