Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने किया पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान

बरेली, 12 अक्टूबर 2025। यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार दोपहर अजंता रॉयल पटियाला किचन, बरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान बरेली टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव संजय स्वरूप का भी सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उमेश प्रजापति ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि— “आज के इस तेज़ रफ्तार वाले दौर में जहाँ चुनौतियाँ हर कदम पर खड़ी हैं, वहाँ आप जैसे युवा ही समाज की रीढ़ हैं। यूथ वेलफेयर सोसाइटी का मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक सद्भाव के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है। हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना होगा।”

संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि सोसाइटी निरंतर समाज हित के कार्यों में लगी है और आने वाले समय में शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान आगामी सामाजिक गतिविधियों और योजनाओं की रूपरेखा भी तय की गई, ताकि संस्था के भविष्य के प्रयासों को और मजबूती मिल सके।

इस अवसर पर मोहम्मद नबी, अनिल जौहरी, शिवम प्रजापति, अशोक यादव, ओमपाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र मौर्य, मोहर सिंह लोधी, कविश अग्रवाल, आर.के. मौर्य, गौरव खन्ना, पवन कालरा, अजय राजपूत, नीरज सैनी, जमील अहमद, संजय मठ, सुबोध सम्राट शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाजसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया गया

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent