Indus News TV Live

Wednesday, May 27, 2026
spot_img

शादी का झांसा देकर शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट का आरोप; बरेली में राज गुप्ता उर्फ कय्यूम और अकरम सैफी पर FIR दर्ज

बरेली: बरेली के CB Ganj थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर राज गुप्ता उर्फ कय्यूम और अकरम सैफी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट व धमकियां दी गईं।
राज गुप्ता उर्फ़ कय्यूम, मुख्य आरोपी (File Photo)
पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, युवती की मुलाकात आरोपी राज गुप्ता उर्फ कय्यूम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। शिकायत में कहा गया है कि इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने धमकी देकर मामले को दबाने की कोशिश की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent