बरेली जनपद के आंवला विधानसभा क्षेत्र (126) की ग्राम पंचायत हरदासपुर में बुद्धवार को आयोजित एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ (Dr. Jiraj Yadav honored the winners)

रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर तथा राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं युवा साथी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे। मैच के समापन के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों एवं समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर विजेता टीम के खिलाड़ियों को ₹20,000 की नगद धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को ₹10,000 की धनराशि तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए आयोजकों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए डॉ. जीराज यादव ने अपने अस्पताल की ओर से मैदान में उपस्थित हजारों दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए शरबत की व्यवस्था कराई। इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की और कहा कि खेलों के साथ-साथ जनसेवा का यह भाव समाज में सकारात्मक संदेश देता है(Dr. Jiraj Yadav honored the winners)

फाइनल मुकाबले के दौरान युवाओं का उत्साह भी देखने लायक था। बड़ी संख्या में उपस्थित नौजवानों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में डॉ. जीराज यादव को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई। युवाओं ने हाथ उठाकर एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आंवला विधानसभा सीट से डॉ. जीराज यादव को टिकट देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में समाजवादी विचारधारा, खेल भावना और सामाजिक एकता के संदेश के साथ आयोजन का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने नारे लगाते हुए कहा, “जय समाजवाद” और “माननीय अखिलेश यादव जिंदाबाद”, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।


