Indus News TV Live

Monday, August 10, 2026
spot_img

बरेली: कांग्रेस नेता ने उठाया नवाबगंज चीनी मिल किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा, जिलाधिकारी से की वार्ता

बरेली, २३ जून २०२६। नवाबगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों के लंबे समय से लंबित भुगतान का मामला एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कुमुद गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को सौंपकर बंद पड़ी नवाबगंज चीनी मिल के किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नवाबगंज चीनी मिल पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है, जिसके कारण वर्ष 2023-24 और 2024-25 सहित पिछले तीन वर्षों का किसानों का लगभग 70 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक लंबित है। भुगतान न मिलने से हजारों किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और उन्हें खेती-किसानी चलाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कुमुद गंगवार ने बताया कि किसानों ने अपने बकाया भुगतान को लेकर कई बार तहसील नवाबगंज पर धरना-प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने कहा कि 6 जून 2026 को भी बड़ी संख्या में किसानों ने गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के राज्यमंत्री के आवास का घेराव कर अपनी मांग उठाई थी, जिसके बाद मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया था।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि नवाबगंज चीनी मिल के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने भी ज्ञापन का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए और जल्द भुगतान की मांग दोहराई। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। किसानों ने बताया की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने सहजता से उनकी बात को सुना और चीनी मिल नीलामी प्रक्रिया में तेज़ी लाकर जल्द भुगतान कराने का वादा किया।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent