Indus News TV Live

Monday, October 19, 2026
spot_img

बरेली में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 362 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बरेली: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित त्रिलोक चंद महाविद्यालय, रहपुरा रोड में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया( Job Fair Organized in Bareilly)

रिपोर्ट: नवदीप शर्मा


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बरेली और त्रिलोक चंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 27 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कुल 1,217 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 362 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विशिष्ट अतिथि संजय चौहान, के पी राणा विधायक प्रतिनिधि, तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार और जिला सेवायोजन अधिकारी मदनपाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ( Job Fair Organized in Bareilly)

27 कंपनियों ने युवाओं को दिया रोजगार का अवसर

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

आयोजकों ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप तैयारी करनी चाहिए। साथ ही करियर निर्माण में प्रत्येक साक्षात्कार के महत्व को समझते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय प्रतिबद्ध

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय द्वारा निरंतर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को सेवायोजन संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकें।

आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों, महाविद्यालय के अध्यापकों, कंपनी प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी कंपनियों और अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया


यह भी पढ़ें: बरेली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे रोजगार मेले

यह भी पढ़ें: महाविद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और भेदभाव एक गंभीर समस्या

Related Articles

Recent