Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

झारखंड का सियासी पारा चढ़ा, अचानक पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

डॉ. सोमनाथ आर्य, सह-संपादक & झारखण्ड/बिहार हेड, Indus News TV


रांची। झारखंड का सियासी पारा इस वक्त बेहद गर्म है। आज अचानक ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूजी शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। कहा जा रहा है कि वह उनसे राय लेने गये थे। हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। वहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। कहा जा रहा है कि वहां वह अपने फैसले पर सहमति लेने आए थे। ऐसी जानकारी मिल रही है कि उन्होंने गुरूजी का अंतिम निर्णय ले लिया है। जिसपर कल बैठक में सहमति बन सकती है। आज मिलने के दौरान उन्होंने पिता शिबू सोरेन के पैर छूए, माता रूपी सोरेन के भी पांव छूकर उनका आर्शीवाद लिया। (CM Hemant Soren meet Father Shibu Soren)

बता दें कि सुबह ही सीएम हेमंत से मिलने महाधिवक्ता पहुंचे थे। उन्होंने काफी देर तक चर्चा की है। तमाम संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। पूरा खेल कानूनी रुप लेता दिख रहा है। अगर ईडी कोई एक्शन लेती है तो काउंटर अटैक के लिए क्या विकल्प हो सकता है, इसपर मंथन का दौर चल रहा है। सीएम ने बुधवार को अपने आवास पर शाम 4.30 बजे गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलायी है। गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलाने से पहले इसका असर दिखने लगा है। जानकारी के मुताबिक राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। (CM Hemant Soren meet Father Shibu Soren)


यह भी पढ़ें: पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद की कमान देने की अटकलों पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी


यह भी पढ़ें: ‘आदिवासी हूं तो मेरी छवि धूमिल करेंगे’: सीएम हेमंत सोरेन ने भेजा ईडी को जवाब


यह भी पढ़ें: पहाड़ी की ऊंची चोटी पर नागवंशियों के निशान


यह भी पढ़ें: दुनिया की निगाहों से दूर प्राचीन धम्म स्थल की खोज


 

Related Articles

Recent