Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

साहिब गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार

बरेली| सिक्खों के दसवे गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के 358 वे प्रकाश पर्व पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया ।(Guru Gobind Singh Ji)

इसमें महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था, गुरु की संगत में, गुरु का लंगर आयोजन में भरपूर सहयोग प्रदान किया l सभी लोगों ने गुरु साहिब द्वारा दिए गए उपदेशों एवं वचनों को सुना | दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे भाई मनदीप सिंह जी ने नगर कीर्तन का गायन किया।


पंथ प्रसिद्ध कथावाचक हरजिंदर सिंह जी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन चरित्र व उनके उपदेशों को सुनकर संगत को भावविभोर कर दिया। गुरु साहिब ने गरीब, मजलूम, धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया ।

गुरु साहिब की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं, उन्होंने मानव के कर्मों को अच्छा, ऊँचा व पवित्र करने का शिक्षा दी, सच के रास्ते पर चलने के लिए जोर दिया | हज़ारों की संख्या में उपस्थित संगत ने मिलकर गुरु का लंगर छका।(Guru Gobind Singh Ji)

इस अवसर पर कौमी एकता संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी, पवन कालरा, उपाध्यक्ष इरशाद मियाँ, सरनजीत सिंह, चन्द्रगुप्त मौर्य, सैफी उल्ला अंसारी, लक्ष्मी नारायन मौर्य, राजाराम भारती आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा |(Guru Gobind Singh Ji)

सेंट्रल गुरपुर्ब कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह ओबेरॉय, महासचिव हरप्रीत सिंह ने कौमी एकता संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त गया|


यह भी पढ़ें: कायस्थ महासभा ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का किया आयोजन

यह भी पढ़ें: कायस्थ महासभा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस के रूप में मनाई गई जयंती


Related Articles

Recent