Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: लघु फिल्म समारोह के साथ संपन्न हुआ अखिल भारतीय नृत्य, नाट्य एवं संगीत समारोह

बरेली, 27 जनवरी: जिला समारोह समिति और ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय गाँधी कम्युनिटी हॉल में प्रथम सत्र में सांस्कृतिक रंगयात्रा निकाली गई जिसे बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें देशभक्ति से ओत प्रोत झाँकियों का प्रदर्शन किया गया था।जिसमें हिंदुस्तान स्काउट गाइड, वैधों जीवनी स्कूल, साहू रामस्वरूप बालिका इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ बालिका इंटर कॉलेज, रामभरोसे बालिका इंटर कॉलेज आदि के बच्चों ने सहभागिता की। (All India Dance Drama Festival)
द्वितीय सत्र का शुभारंभ समाजसेवी/रंगकर्मी बंटी खान ने किया, जिसमें लघु फिल्म समारोह हुआ। पहली फिल्म “एहसास” पारिवार के बिगड़ते हुए बच्चों को नैतिक शिक्षा के मूल्यों पर आधारित थी इसका निर्देशन रंजीत वालिया ने किया। दूसरी फिल्म “सजा-द रिवेंज” बाल शोषण के खिलाफ थी जिसका निर्देशन मनसुख राजपूत ने किया। तीसरी फिल्म “हादसा” एड्स की समस्या पर आधारित थी जिसका निर्देशन रंजीत वालिया ने किया। चौथी फिल्म “स्टॉप” दरकते रिश्तों पर आधारित थी इसका निर्देशन गयासुद्दीन खान ने किया। पांचवीं फिल्म “अतरंगी पाठशाला” स्कूल व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष थी जिसके निर्देशक सादिक खान थे। (All India Dance Drama Festival)
तीसरे सत्र का शुभारंभ समाजसेवी मनीष अग्रवाल ने किया। जिसमें दो नाटकों का मंचन हुआ। नाटकों में पहली प्रस्तुति दिल्ली के नाटक “कंजूस” का निर्देशन राजेश तिवारी ने किया। इसका कथासार हर चीज की अधिकता मनुष्य के जीवन को दुरूह कर देती है पर आधारित व्यंग्य था। हास्य व्यंग्य को समेटे हुए नाटक में अमन शर्मा, अनुपमा ढोंढियाल, भुवन शर्मा, उत्कर्ष राज, चाँदनी कश्यप आदि ने शानदार अभिनय किया। रूपसज्जा और सहायक निर्देशक प्रशांत कुमार, प्रकाश रुपेश गोयल और संगीत अश्वनी का रहा। इसी क्रम में दूसरी प्रस्तुति दून स्कॉलर्स कालाढूंगी का नाटक “स्कूल बुक” रही जिसके कथानुसार स्कूल बुक में बच्चों के लिए जो नियम होते हैं जब बच्चे उनको तोड़ने का प्रयास करते हैं तब उनको एहसास होता है कि ये नियम उनकी बेहतरी के लिए हैं।लेखक संजय रिखारी के इस नाटक का कुशल निर्देशन सोनू हुसैन ने किया। हिमांशी, सचिन, पंकज, विनीता, नेहा, प्रियांशी, राखी, भव्या आदि ने भावपूर्ण अभिनय किया। (All India Dance Drama Festival)
देर रात तक पुरस्कार वितरण जारी रहा। इस अवसर पर गोविंद सैनी, डॉ. सैय्यद सिराज, सुनील धवन, देवेन्द्र रावत, रमन जायसवाल, नरेश विश्वकर्मा, मोहम्मद नबी, पवन कालरा, प्रदीप मिश्रा, दिलशाद, इकबाल भारती, शमशाद आदि का विशेष सहयोग रहा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने सभी का आभार व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव बने बदायूं लोकसभा के चुनाव प्रबंधन प्रभारी

यह भी पढ़ें: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent