Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

घरों पर बुल्डोजर चलाने वाले मुख्यमंत्रियों के खिलाफ़ सख्त कारवाही की उठी मांग, कांग्रेस सचिव शाहनवाज़ का आया बयान

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने मुकदमों में सिर्फ़ आरोपी बनाए जाने के आधार पर लोगों के घरों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारों को नोटिस देने का स्वागत किया है। उन्होंने बुलडोज़र की कारवाही करने वाले मुख्यमंत्री और अधिकारियों को सज़ा की भी उम्मीद जतायी है। (Congress Secretary Shahnawaz’s statement)
शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अफ़सोस की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने इन अवैध कार्यवाईयों पर तब सुनवाई की जब पीड़ित पक्ष और अन्य चिंतित नागरिक समूहों ने रिट याचिकाएं दायर कीं। जबकि कोर्ट को ऐसे मामलों का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक याचिका डालने की आर्थिक हैसियत हर किसी की नहीं होती क्योंकि इन अवैध कार्यवाईयों के अधिकतर पीड़ित बेहद कमज़ोर पृष्ठभूमि वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी संवैधानिक व्यवस्था में राज्य नागरिकों का अभिभावक है तब नागरिकों के शेल्टर के मौलिक अधिकार को ध्वस्त करके कोई सरकार कैसे बनी रह सकती है।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि 17 सितंबर की अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट पूरे देश में ऐसी कार्यवाईयों के खिलाफ़ सख़्त और ठोस गाइडलाइन बनाएगा। उन्होंने कहा कि इन सुनवाईयों से पहले उत्तर प्रदेश समेत देश भर में हुई ऐसी कार्यवाईयों के ज़िम्मेदार मुख्यमंत्रीयों और अधिकारियों के खिलाफ़ बिना सख़्त कार्यवाई के इसे अधूरा न्याय ही माना जाएगा। (Congress Secretary Shahnawaz’s statement)

यह भी पढ़ें: सुशील गौतम बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य

यह भी पढ़ें: सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent