Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

अधिवक्ता के घर में घुसकर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – मनोज कुमार मौर्य, रिपोर्टर, बरेली

बरेली: जोगी नवादा फायरिंग कांड में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, मुख्य आरोपी सौरभ राठौर को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, दूसरे आरोपी लालू पटेल उर्फ शिवराज को भरतौल रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है (Main Accused Arrested in Bareilly)

लालू पटेल पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बारादरी, इज्ज्तनगर, कोतवाली, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर और भुता शामिल हैं। पुलिस को देखकर आरोपी लालू उर्फ शिवराज ने गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी से 315 का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है (Main Accused Arrested in Bareilly)
आठ दिसंबर को आरोपी सौरभ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता के पति लखन सिंह के साथ मारपीट की थी. घटना में लखन के भाई सूरजभान, प्रेमपाल और दरबारी लाल भी घायल हो गए  प्रेमपाल के पेट में गोली लगी जबकि दरबारी लाल का पैर टूट गया था. रीना सिंह की तहरीर पर बारादरी थाने में सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक, गोपाल मिश्रा समेत आदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. यह घटना जोगी नवादा के एक अधिवक्ता के घर पर हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. (Main Accused Arrested in Bareilly)

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम

यह भी पढ़ें: नौवें दिन भी जारी रहा बौद्ध अनुयायियों का धरना, दिल्ली के भंते विन्याचार्य धरना स्थल पहुंचे

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हेलेन चक्रवात ने मचाई तबाही

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल


Related Articles

Recent