Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली: पुलिस भर्ती में फर्जी दस्तावेज वाला गिरफ्तार 

बरेली: थाना कैण्ट क्षेत्र में आज 8वीं वाहिनी, पीएसी बरेली में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2023 में अभ्यर्थीयों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही थी जहां शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने आये अभ्यर्थी सोनू गुप्ता पुत्र गिरिश गुप्ता निवासी अख्तोली नया बास थाना मिरहवी जनपद एटा को बायोमेट्रिक व ई-केवाईसी के दौरान फर्जी आधार कार्ड फर्जी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की मार्कशीट के साथ मौके पर निरीक्षक विपिन कुमार पीएनओ 902150533 व उ0नि0 मोहित चौधरी मय आरक्षी 3403 प्रिन्स कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया पकडे गये अभ्यर्थी/अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि उसकी सिपाही भर्ती में उम्र निकल जाने के कारण उसके द्वारा अपने आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा करते हुये अपनी उम्र घटाकर 10.02.1995 से 30.06.2001 कर ली गयी थी। उसके बाद इसी फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर दोबारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की मार्कशीट प्राप्त कर सिपाही भर्ती 2023 में फर्जी आधार कार्ड/हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की मार्कशीट लगाकर आवेदन किया था जो कि बायोमेट्रिक व ई-केवाईसी मिसमैच होने पर सारी धोखाधड़ी व कूटरवित दस्तावेजों की जानकारी हो गयी।

फर्जी दस्तावेज वाले अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिसकर्मी टीम:

निरीक्षक विपिन कुमार पीएनओ 902150533 (पुलिस लाईन),उ0नि0 मोहित चौधरी थाना कैण्ट बरेली। (प्रभारी चौकी नकटिया),आरक्षी 3403 प्रिन्स कुमार(थाना कैंट) ।

Related Articles

Recent