Indus News TV Live

Thursday, May 1, 2025
spot_img

Bareilly: उत्तराखण्ड महासभा के बसंतोत्सव में श्वेता महारा के गीतों पर झूमा बरेली

बरेली, 16 फरवरी 2025: अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा की बरेली इकाई ने अपने सत्रहवां बसंतोत्सव-2025 का आयोजन धूमधाम से भोले नाथ मन्दिर परिसर कूर्मांचल नगर बरेली में रविवार को आयोजित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय संतोष गंगवार राज्यपाल झारखंड ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश की रक्षा से लेकर देश के लिए बढ़ चढ़कर योगदान देते हैं। मेरा जुड़ाव समाज के साथ हमेशा रहा है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि हमारी संस्था का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी का परिचय अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से कराना है। नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

इस अवसर पर नीलम जेठा महानगर अध्यक्ष भा.ज.पा.महिला मोर्चा बरेली और भवान सिंह रावत जो अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने आयोजन में पधारे गणमान्य लोगों को आभार व्यक्त किया। महासचिव चंदन सिंह नेगी ने बरेली के स्थानीय कलाकारों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए आशीर्वाद दिया और सराहा।

इस अवसर पर स्वाबलंबी उत्तराखंडी उद्यमी सम्मान के लिए जयदीप उनियाल,नंदन सिंह बिष्ट,जीत सिंह अधिकारी,उमेश खोलिया,कुलदीप सिंह नेगी,प्रवीण सिंह राणा,विनोद सिंह बिष्ट,शिवानी,पंकज खर्कवाल,भरत जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक और अतिरिक्त महासचिव पुष्कर सिंह राणा ने आयोजन व्यवस्था अपनी टीम के साथ संभाली। इस बार का उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार,रंगकर्मी और सिने अभिनेता अनिल घिल्डियाल और उत्तराखण्ड लोक कलाकार एवं सिने अभिनेत्री श्वेता महारा को प्रदान किया गया।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री श्वेता महारा अपने प्रसिद्ध गीतों क्रीम पौडरा, चाहा का होटल, मेरी ढाई हाथ धमेली, हे मधु जैसे सुपरहिट गीतों पर अपनी टीम के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सह प्रभारी चंद्र प्रकाश जोशी,जगदीश आर्या, पूरन सिंह दानू,रविराज आदि प्रसिद्ध गायकों अपनी ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजिका सोमा परिहार व भावना राणा ने बताया कि स्थानीय टीमों की व्यवस्था संभाली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्मारिका संपादक गोपाल सिंह मेहरा, अशोक उप्रेती, ब्रिजेश मिश्रा ने स्मारिका के विमोचन में सहयोग किया। मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के वन,तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल रहे। आपने आयोजन के भव्य रूप की सराहना की।

कोषाध्यक्ष के.सी. जोशी ने स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था संभाली। प्रचार प्रसार मंत्री दीवानी चंद एवं संगठन मंत्री प्रमोद कुमार पंत ने भव्य प्रचार प्रसार के विषय में अवगत कराया। इस बार एल.ई.डी.स्क्रीन के साथ ही भव्य साउंड सिस्टम और लाइट की व्यवस्था की गई थी। मंच संचालन आकाशवाणी लखनऊ के उदघोषक सुरेन्द्र राजेश्वरी ने किया। इस अवसर पर भास्कर रावत, अभिनीत सिंह नेगी, कर्नल एम.सी.पंत, कुंवर सिंह बिष्ट, नंदिनी अधिकारी, संगीता घिल्डियाल, सुधा रावत, बसंत डालाकोटी, जीत सिंह अधिकारी, सतीश नैथानी, सुनील चौहान, हेमंत डिमरी,जीत सिंह बजेठा, आनंद मणि रतूड़ी, एन.सी. बिष्ट, रमेश पाण्डे, नरेन्द्र अधिकारी, उमेश बिनवाल, प्रवीण नेगी, अशोक उप्रेती, भुवनेश घिल्डियाल, अभिषेक असगोला, सुरेन्द्र रावत, पंचम सिंह बोनाल, नंदन बिष्ट, ग्रीश पाण्डे, मोहन सिंह रावत, तारा पाण्डेय, मंशा मिश्रा, संदीप नेगी, प्रमोद नेगी, महेशानंद सती, महेश पाण्डेय, खेम सिंह, टेक सिंह नेगी, माइकल, कैलाश घिल्डियाल, पुष्कर बोहरा, गोपाल राणा, पंकज जोशी, महेश घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: धम्म यात्रा के नागपुर आगमन पर अविस्मरणीय कार्यक्रम – भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना

यह भी पढ़ें: धन्य हुई कौशांबी की धरा – भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के सह-संपादक (Associate Editor) एवं चैनल के उत्तर प्रदेश & उत्तराखंड राज्य प्रमुख (UP/Uttarakhand State Head) हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent