Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सी0बी0 गंज व स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

बरेली, 21 मार्च। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार के मुख्य आतिथ्य में आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सी0बी0 गंज व स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम जी.आई.सी. में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम मंत्री जी ने सी0बी0 गंज में आर्बोरेटम (वनस्पति वाटिका) का उद्घाटन किया। तत्पश्चात वनस्पति वाटिका का भ्रमण भी किया। इसी क्रम में वनस्पति वाटिका में रुद्राक्ष कुन्ज का रोपण मंत्री एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी द्वारा किया गया। सुनील चौधरी द्वारा बताया गया कि हमें प्रत्येक दिवस को वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व में हरित आवरण के विषय में विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि भारत में 25 प्रतिशत हरित आवरण है। कार्यक्रम में बरेली के तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Recent