बरेली, 25 मार्च।प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, उत्तर प्रदेश सदस्य विधान परिषद भूपेन्द्र सिंह चौधरी की उपस्थिति में आज प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति‘‘ के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जी0आई0सी0 ऑडिटोरियम में जनपद के स्तर पर तीन दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर महाकुंभ प्रयागराज-2025 के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म एवं प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सबका साथ-सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष की विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन सूचना विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिसका प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों तथा जनसामान्य द्वारा अवलोकन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मा0 प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके द्वारा विगत 10 वर्षों में केन्द्र सरकार व 8 वर्षों प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने, प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केन्द्र बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शुरू हुए त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिला, तहसील, विकास खण्ड व समस्त नगर निकायों में किया जा रहा है,इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 10 तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 01 लाभार्थियों को चेक वितरण कराया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 775 व्यक्तियों को रू० 3624.77 लाख का ऋण वितरण कराया गया तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत में वर्ष 2017 से 2024-25 तक 695 व्यक्तियों को रू0 3630.64 लाख का ऋण वितरण कराया गया व एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 581 व्यक्तियों को रू0 1831.63 लाख का ऋण वितरण कराया गया। एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 2350 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गयी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 2375 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गयी है।कृषि विभाग के अन्नदाता किसान समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से कृषकों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत ओम प्रकाश, बद्री प्रसाद, श्याम बिहारी, देवकीनंदन, कुंवर सेन, होरी लाल को किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया गया। पशुपालन हेतु 02 भैंस की स्वीकृति, शीला देवी स्वयं सहायता समूह को सिलाई मशीन, अंचल स्वयं सहायता समूह नर्सरी, भवानी देवी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत दुर्विज्य सिंह शाक्य,जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा व जिले के भाजपा सभी विधायक मौजूद रहे
प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन।
Related Articles


