बरेली: थाना बारादरी पुलिस द्वारा हनीट्रैप गैंग की वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी दिनांक 10.04.2024 को सुभनेश कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी शाहपुर जाखुराय थाना नबावगंज बरेली द्वारा एक मुकदमा बनाम रीना उर्फ शीतल पत्ती वीरेन्द्र निवासी डोहरा गोटिया आदि 4 नामजद व 01 अज्ञात के विरूद्ध यह आरोप लगाकर कि कोल्ड ड्रिंक में नसीला पदार्त पिलाकर कमरे में ले जाकर बन्धक बनाना तथा सोने की चैन अंगूठी पैसा आदिक लूट लेना तथा अश्लील बीडियो बनाकर बायरल करने की धमकी देकर 05 लाख रूपये की रंगदारी मांगना इनका काम था। मुखबिर के सहयोग और पुलिस की कुशल कार्यशैली से वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त से पूछने पर बताया कि गलती हो गयी थी उस समय में सत्मवीर, रीना, माधुरी पाल व मधु भारती के बहकावे में आकर पैसा कमाने के चक्कर में साथ दिया था जो पैसा पुरूषों को ब्लैकमेल करने से मिलता था उसमें से मुझे भी हिस्सा मिल जाता था किन्तु सुभनेश कुमार वाले प्रकरण में हम लोगों का भेद खुल गया और पकडे गये जबसे पुलिस मुझे खोज रही थी तो मैं कभी दिल्ली तो कही किसी दूसरे रिस्तेदारी में छिपकर रहने लगी थी इससे पूर्व भी मैं वर्ष 2023 में एक हनीट्रैप के प्रकरण में सत्यवीर के साथ जेल गयी थी उसमें हम दोनो ने मोहित मित्तल निवासी बीसलपुर पीलीभीत को अपना शिकार बनाया था जेल से जमानत के बाद अन्य लोगो के साथ पुनः इसी तरह के काम में लग गयी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरणः-
प्रभारी निरीक्षक धनंन्जय पाण्डेय थाना बारादरी बरेली।
उ0नि0 अजीत सिंह धाना बारादरी बरेली।
म०3०नि० अंजली सिसोदिया थाना बारादरी बरेली।
म0का0 3613 वर्षा थाना बारादरी बरेली।


