गढ़ बरूआरी, बिहार: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, वहीं बिहार से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिवलक्ष्मण कुमार झा ने अपने जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के दोहरे अवसर पर गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ( Laxman Kumar Jha planted trees)

रिपोर्ट: अल्ताफ़ राजा
लक्ष्मण कुमार झा ने बताया कि यह केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक व्यापक अभियान की शुरुआत है। उन्होंने संकल्प लिया कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी, धूप और वर्षा से राहत दिलाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर बड़े पैमाने पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाकर संपूर्ण क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी (Laxman Kumar Jha planted trees)

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार झा ने प्रदेश एवं देशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आइए हम सभी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं है, बल्कि स्वच्छ वायु, संतुलित पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी है।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के बीच पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लक्ष्मण कुमार झा की यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी, बल्कि लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आने के लिए भी प्रेरित करेगी।


