क्या हम भी दिख सकते हैं बुर्ज खलीफा पर
बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत और दुबई की सबसे बड़ी बिल्डिंगों में से एक है, जहाँ देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। दुबई शहर में स्थित बुर्ज खलीफा 163 मंजिला और आकाश को छूती हुई इमारत हैं। बुर्ज खलीफा को आप 90 किलोमीटर दूर से भी आसानी से देख सकते है। उसके कारण ही बुर्ज खलीफा दुबई के सबसे लोक प्रिय आकर्षण में शामिल हैं। (Seen At Burj Khalifa)

बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक मानी जाती है, जोकि दुबई में स्थित है जिसको बनने में तकरीबन 5 वर्ष लगे थे इसको बनाने में लगभग 8 अरब डॉलर का खर्चा हुआ था। इस ईमारत पर अपनी तस्वीर देखने के लिए लोग बहुत उत्सुक होते हैं, जैसा की हाल ही में हमने देखा की 28 नवंबर को शाहरुख़ खान की तस्वीर भी वहां देखी गई थी जोकि उनके जन्मदिन पर लगाई गई थी, यह पहली बार नहीं था कि उनकी तस्वीर बुर्जखलीफा पर नज़र आई हो, लेकिन क्या सिर्फ अभिनेताओं और पूंजीपति लोगों की ही तस्वीर लग सकती है या आम इंसान भी वहां अपनी तस्वीर लगवा सकता है।
बुर्ज खलीफा की ऊंचाई और अंदर की सुविधाएं-
2,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया का सबसे ऊंचा टॉवर है, इसमें कई रेस्तरां, लक्ज़री होटल और दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट लगाई गई है। पर्यटक बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से पूरी दुबई का नजारा बहुत अच्छे से देख सकते हैं, यहां रात के समय अंधेर में शहर रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगाता हुआ दिखाई देता है। (Seen At Burj Khalifa)

बुर्ज खलीफा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय-
अगर आप बुर्ज खलीफा की यात्रा करना चाहते है, तो यह खूबसूरत जगह की यात्रा करने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा रहता है । घूमने के लिहाज़ से पर्यटकों के लिए नवंबर से अप्रैल का महीना सबसे ख़ास माना जाता है, वहीँ देखा जाए तो जनवरी और फरवरी के महीने में दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के कारण यहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। (Seen At Burj Khalifa)
बुर्ज खलीफा की प्रवेश शुल्क –
पर्यटक को बुर्ज खलीफा देखने के लिए एंट्री फीस देनी होती हैं, वहाँ प्रवेश करने और देखने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी कर सकते है। बुर्ज खलीफा का प्रवेश शुल्क पर्यटकों के घूमने के समय और कितने मंजिल तक घूमना चाहते है उस पर निर्भर करता है। उसकी कीमत तक़रीबन 1900 रुपय से लेकर 7500 रुपय के बीच हो सकती है। बुर्ज खलीफा में प्रवेश के लिए 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का शुल्क नहीं लिया जाता है। (Seen At Burj Khalifa)
इमारत पर लाइट शो के जरिए दिखने की क्या कीमत देनी होती है-
रात में 8-10 बजे के बीच दो से तीन मिनट के इंप्रेशन के लिए लागत एईडी500,000 है और शाम 7-12 बजे के बीच रात में तीन से पांच मिनट के इंप्रेशन के लिए एईडी1,000,000 है। अरेबियन बिजनेस के मुताबिक, बुर्ज खलीफा के बाहरी हिस्से पर विज्ञापन या संदेश पोस्ट करने के लिए अलग अलग रेट तय किये गए हैं।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के नाम पर एक नहीं, बल्कि 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत, सबसे ऊंची लिफ्ट, सबसे ज्यादा मंजिल जैसे रिकार्ड्स शामिल हैं।
इमारत का बाहरी भाग 26,000 कांच के पैनलों से ढका हुआ है। बिल्डिंग्स में ग्लास पैनल धूप, गर्मी जैसी चीजों से बचाने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि बुर्ज खलीफा की खिड़कियों को साफ करने में करीबन 3 महीने लग जाते हैं, तब आप क्या कहेंगे? शायद आप खुद हैरान हो गए होंगे, लेकिन ये सच है, इस इमारत की खिड़कियों को साफ करने में लगभग 3 महीने का समय लग जाता है।