Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

‘कांवड़ लेकर मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना’ गीत गाने वाले शिक्षक डॉ रजनीश गंगवार का कॉलेज से ट्रांसफर

बरेली, 17 जनवरी 2026: “कांवड़ लेकर मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना ” गीत गाने वाले वायरल शिक्षक डॉ.रजनीश गंगवार का स्थानांतरण एम जी एम इंटर कॉलेज बहेड़ी, बरेली से 14 नवंबर 2025 को कुंवर रनजीत सिंह इंटर कॉलेज नगरिया परीक्षित इज्ज़त नगर बरेली हो गया था। आज एम जी एम इंटर कॉलेज बहेड़ी में परंपरा के तहत डॉ.रजनीश गंगवार का विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एम जी एम इंटर कॉलेज बहेड़ी के वे शिक्षक विदाई समारोह में शामिल हुए जो ज्ञान की ज्योति जला कर दुनियां को बदलना चाहते हैं। प्रधानाचार्य अशोक गंगवार ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और युवाल नोआ हरारी की पुस्तक “सेपियंस” भेंट की।
प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ रजनीश गंगवार निर्भीक, सत्यनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ, मानवतावादी चिंतक हैं और उन्हें जो भी जिम्मेदारी कालेज में दी गई ईमानदारी से निर्वहन किया। उन्होंने इंटर कॉलेज में कई सालों से बंद पुस्तकालय चलाया, एन एस एस का कार्य कुशलता से पूर्वक किए। तहसील स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसकी प्रशंसा SDM ने भी की। नगरपालिका परिषद बहेड़ी में ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन के तहत अच्छा कार्य किया और प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराते रहे। डॉ रजनीश सर्वगुण संपन्न विद्वान के साथ विनम्र थे। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए साइकोलॉजिसट को भी बुलाते थे। छात्र-छात्राएं भी उनसे मिलकर खुश हुए।
गीत पर हुए विवाद के समय इंटर कॉलेज के शिक्षक दो धड़ों में बंट गए थे एक धड़ा तटस्थ था और एक धड़ा डॉक्टर रजनीश गंगवार के विरोध में हो गया था। गीत पढ़ने को लेकर डॉ रजनीश गंगवार का विरोध करने वाले शिक्षक समारोह में शामिल नहीं हुए।
विदाई समारोह में वरिष्ठ प्रवक्ता मदनलाल, राजेन्द्र गंगवार, आलोक गंगवार, अजयपाल, रामस्नेही, नावेद, डॉ सुरेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, धीरज कुमार, वसंत, आदि शामिल रहे। सभी ने डॉ रजनीश के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा ज्ञान का दीप जलाते रहने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Related Articles

Recent