Indus News TV Live

Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रयागराज: ‘युवा मांगे रोज़गार’ यात्रा प्रतियोगी छात्रों के बीच पहुंची, PSP अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने छात्रों को किया संबोधित

प्रयागराज, 19 जनवरी 2025। प्रगतिशील समाज पार्टी द्वारा चलाई जा रही ‘युवा मांगे रोज़गार’ यात्रा आज प्रयागराज के तेलियरगंज, गोविंदपुर, बेली रोड चौराहे पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों और युवाओं के बीच नुक्कड़ सभाएं व संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि प्रयागराज को प्रतियोगी छात्रों की राजधानी कहा जाता है, जहां देश के कोने-कोने से लाखों युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी करने आते हैं, लेकिन आज यही युवा भर्तियां न निकलने, परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं की अनिश्चितता से सबसे अधिक प्रभावित हैं। देश और प्रदेश में बेरोज़गारी आज सबसे बड़ा संकट बन चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज वही युवा सड़कों पर उतरकर रोज़गार की मांग करने को मजबूर हैं। यह स्थिति किसी संयोग का नहीं, बल्कि मोदी–योगी सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है।

आगे कुशवाहा ने कहा कि प्रतियोगी छात्र केवल नौकरी नहीं, बल्कि सम्मान, स्थिर भविष्य और अपने परिश्रम का न्याय मांग रहे हैं। सरकार की नीतिगत विफलताओं के कारण युवा वर्षों तक तैयारी करने के बाद भी बेरोज़गारी की मार झेलने को मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश का युवा आज हताश नहीं, बल्कि जागरूक और संगठित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के बजाय केवल घोषणाओं और आंकड़ों की राजनीति कर रही है।

आपको बता दें कि प्रगतिशील समाज पार्टी के के द्वारा प्रयागराज में स्वामी विवेकानंद जयंती के 12 जनवरी दिन युवा मांगे रोजगार यात्रा की शुरुआत की गई थी और यह यात्रा 23 जनवरी को युवा पंचायत लगाकर बड़े कार्यक्रम में युवाओं की मांगों को सरकार के सामने रखते हुए समाप्त होगी
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent