Indus News TV Live

Wednesday, September 23, 2026
spot_img

पीलीभीत के अन्नपूर्णा हॉस्पिटल के सामने कर्मचारी की बाइक चोरी, त्वरित पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती चौराहा स्थित अन्नपूर्णा हॉस्पिटल के सामने से अस्पताल कर्मचारी की TVS मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी प्रेम शंकर के मुताबिक, घटना 22 सितम्बर 2026 शाम करीब 9 बजे की है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर UP26 S 3930 बताया गया है।
बाइक पर बैठा चोर (निकटवर्ती दुकान से प्राप्त CCTV फुटेज)
पीड़ित के मुताबिक, बाइक चोरी होने के बाद उन्होंने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने तत्काल थाना सुनगढ़ी में तहरीर दी, लेकिन मामले में अपेक्षित त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित के मुताबिक, सूचना देने के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंचती और अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू करती तो आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सकती थी।
अस्पताल प्रबंधन पर भी CCTV को लेकर सवाल
मामले में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से CCTV फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि अस्पताल के CCTV कैमरे खराब हैं।
अगर अस्पताल परिसर या उसके आसपास CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद वे घटना के समय काम नहीं कर रहे थे, तो यह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल
मामले के बाद अन्नपूर्णा हॉस्पिटल की पार्किंग व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि अस्पताल के पास मरीजों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है और वाहन अस्पताल के सामने ही खड़े किए जाते हैं।
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि अस्पताल के पंजीकरण और संचालन के दौरान पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मानकों का कितना पालन किया जा रहा है?
एक तरफ अस्पताल के सामने से कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई, दूसरी तरफ CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस से मामले में तत्काल जांच, CCTV व्यवस्था की जांच और चोरी हुई UP26 S 3930 मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है।
पीड़ित प्रेम शंकर थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला बशीर खान के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस और अस्पताल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Related Articles

Recent