Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

पब्जी खेलते हुए नैनीताल की छात्रा को मध्‍य प्रदेश के युवक से हुआ प्यार

ऊधम सिंह नगर की युवती को परिजनों ने अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए डीएसबी कॉलेज, नैनीताल में दाखिला दिला दिया. युवती नैनीताल में ही अपनी एक दोस्त के साथ कमरा लेकर रहने लगी. युवती ऑनलाइन गेम पब्जी खेलने की शौकीन थी और इसे खेलते हुए मध्यप्रदेश में रहने वाले एक युवक के संपर्क में आई. (Pubg Love Story of Nainital)

परिजनों को पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. बीते चार अगस्त को परिजनों ने डीएसबी कैम्पस में पढ़ रही बेटी की गुमशुदगी की रपट दर्ज करायी. पुलिस ने जब छानबीन की तो युवती की लोकेशन मध्यप्रदेश के रायसेन में मिली. पुलिस ने मध्य प्रदेश जाकर युवती की तलाश की. युवती जब पुलिस को मिली तो उसने परिजनों के पास जाने से इनकार कर दिया और बताया कि उसने नैनीताल से मध्य प्रदेश जाकर पब्जी गेम पार्टनर अपने प्रेमी से शादी कर ली है.

मोबाइल फोन की लोकेशन मध्य प्रदेश के में मिलने पर कोतवाली एसआई अविनाश मौर्य पुलिस टीम के साथ मध्य प्रदेश रवाना हो गए। जहां काफी तलाश के बाद उन्हें युवती मिल गई। अविनाश मौर्य ने बताया कि युवती ने मध्यप्रदेश में अपने प्रेमी के साथ विवाह रचा लिया है.

काफी समझाने-बुझाने और परिजनों से बातचीत के बाद भी युवती वापस लौटने को राजी नहीं हुई. दोनों के बालिग होने के कारण कल युवती को 10 दिनों के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने को पेश होने का नोटिस देकर पुलिस लौट आई.

मीडिया को दी गयी जानकारी में पुलिस ने बताया कि छात्रा दो साल पहले पबजी खेलने के दौरान युवक के संपर्क में आई और दोनों के बीच बातचीत जल्द ही प्रणय प्रसंग में बदल गयी. आखिर दोनों ने मध्यप्रदेश में शादी करने की योजना बनायीं और युवती वहां पहुंच गयी. जहां दोनों ने विवाह कर लिया.


यह भी पढ़ें: पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक टी राजा गिरफ़्तार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी से छात्रा का अपहरण कर दिल्ली में बंधक बनाया


(ऐसी खबरों और रिपोर्ट के लिए आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent