Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: राधिका हॉस्पिटल में निशुल्क हुआ मेगा लेजर सर्जरी वर्कशॉप का आयोजन

बरेली: फोर्टिस हॉस्पिटल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए.एस. चिलाना द्वारा राधिका हॉस्पिटल में एक निशुल्क मेगा लेजर सर्जरी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस वर्कशॉप में डॉ. चिलाना मरीजों को आधुनिक लेजर सर्जरी की नवीनतम तकनीकों और उनके लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

– विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए लेजर सर्जरी की उन्नत विधियों का प्रदर्शन

– आने वाले मरीजों को निशुल्क परामर्श और कम शुल्क पर जांच सुविधा

– आमजन को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराना और उन्हें इसका लाभ सुलभ कराना

राधिका हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनीस ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। राधिका हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रतीक गंगवार ने कहा कि वे इस प्रकार के कैंप समय-समय पर लगाते रहेंगे ताकि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके !

Related Articles

Recent