लखनऊ: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को दिल का दौरा पड़ने के बाद सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती किया गया है. सूत्रों के अनुसार आजम खान के हार्ट की एंजियोप्लास्टी हुई है. उनके दिल में स्टंट डाला गया है. हाल ही में आजम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेल से रिहा हुए थे. (Azam Khan Heart Attack)
दरअसल आजम खान जेल में रहने के दौरान ही के वक्त से ही कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद भी अस्पताल में उनकी हालत काफी गंभीर रही थी. उन्हें लम्बे समय तक दिल्ली एनसीआर के मेदांता में भर्ती करना पड़ा था.
खराब सेहत के आधार पर उन्होंने कई दफा जमानत की भी दरख्वास्त की जिसे अदालतों ने ठुकरा दिया था.
आजम खान को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत और छाती में दर्द की शिकायत थी. दो दिन पहले उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था.
चेकअप से पता चला कि आजम खान को हार्ट अटैक आया था. जांच में उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज की जानकारी भी मिली. अस्पताल के कुशल डॉक्टरों की एक टीम ने आजम खान की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है. अभी भी सपा विधायक डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयूवार्ड में भर्ती हैं.
आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाये हुए हैं. (Azam Khan Heart Attack)


