आंवला, 29 अगस्त 2026: विधानसभा क्षेत्र 126 आंवला की ग्राम पंचायत बरा सिरसा में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक गरीब परिवार के मकान की स्थिति देखकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता ने मानवीय पहल करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि मकान की गिरी हुई दीवार का निर्माण कराने तथा छत डलवाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा (Jiraj Yadav Help a Poor Family)
रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण बरा सिरसा निवासी संजू श्रीवास्तव के छोटे से मकान की छत गिर गई थी और मकान की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। मजबूरी में परिवार पन्नी डालकर रहने को विवश था।

करीब चार-पांच दिन पहले संजू श्रीवास्तव अपनी पत्नी श्रीमती आरती के साथ अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने अपनी परेशानी बताई। परिवार की स्थिति बताते हुए आरती भावुक होकर रोने लगीं। इस दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि उनकी परेशानी में हरसंभव मदद की जाएगी (Jiraj Yadav Help a Poor Family)

इसी वादे को पूरा करते हुए शनिवार, 29 अगस्त को क्षेत्रीय नेता अपने सहयोगियों के साथ संजू श्रीवास्तव के घर पहुंचे। वहां मकान की जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति का जायजा लिया। परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपने अस्पताल की ओर से आर्थिक धनराशि प्रदान कर दी, ताकि गिरी हुई दीवार का निर्माण कराया जा सके और मकान पर दोबारा छत डलवाने का काम शुरू हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज में किसी व्यक्ति के सामने विपत्ति आने पर जाति-पंथ से ऊपर उठकर उसकी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवाओं के हृदय सम्राट माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशों और समाजवादी विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

मौके पर विभिन्न समाजों के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास और गरीबों की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से उन्हें विधायक पद का टिकट दिए जाने के समर्थन में अपनी सहमति जताई। इस दौरान लोगों में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने गरीब परिवार की मदद के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि संजू श्रीवास्तव के परिवार को जल्द ही सुरक्षित आवास मिल सकेगा।


