Indus News TV Live

Tuesday, June 2, 2026
spot_img

PSP अध्यक्ष सुनील कुशवाहा का सरकार पर तंज: युवाओं को आश्वासन नहीं, रोजगार चाहिए

प्रयागराज, 13 जनवरी 2026: प्रगतिशील समाज पार्टी, युवा मोर्चा के तत्वावधान में चल रही ‘युवा मांगे रोज़गार’ यात्रा के दूसरे दिन आज यूनिवर्सिटी रोड, लक्ष्मी चौराहा, मनमोहन पार्क समेत शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतियोगी छात्रों और युवाओं के बीच नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बेरोजगारी, लंबित भर्तियों, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. सुनील कुशवाहा ने कहा कि आज का युवा मेहनत, योग्यता और तैयारी के बावजूद बेरोजगार हैं। लाखों सरकारी पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती निकालने और उन्हें समय पर पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेपर लीक और अधूरी भर्तियां युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। युवा अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस रोजगार चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि ‘युवा मांगे रोजगार यात्रा’ किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के हक और भविष्य की लड़ाई है। अगर सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन और तेज होगा।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की अनिश्चितता ने युवाओं को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। 23 जनवरी को आयोजित होने वाली ‘रोजगार पंचायत’ में प्रदेश भर से भारी संख्या में युवाओं की भागीदारी इस आंदोलन को निर्णायक मोड़ देगी।

कार्यक्रम के अंत में युवाओं से 23 जनवरी को रोजगार पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव, मजदूर संघ के मंडल प्रभारी नवीन विद्यार्थी, छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय अंकित मौर्य, रणजीत सिंह, सतेंद्र समेत कई अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent