Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली: पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया भ्रमण, दिए सख्त निर्देश

बरेली: पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का भ्रमण किया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक  बरेली ने आज दिनांक 17.06.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली ग्राउण्ड़ में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की फिटनेस, वर्दी, और टर्नआउट की जांच की तथा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर  ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी वर्दी और टर्नआउट को उच्च स्तर पर बनाए रखें ताकि पुलिस बल की छवि और अनुशासन का मान बढ़े। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकें।

Related Articles

Recent