Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली:भा. कि.यू.(चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा 

बरेली: भा. कि.यू.(चढूनी) के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी बरेली के माध्यम से केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद मथुरा में प्रधान डाकघर पर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार,आदि को लेकर भाकियू चढूनी संगठन द्वारा 10 जून को धरना दे रहे!

किसानों पर प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा बदसुलूकी,धमकी एवं तानाशाही दिखाई गई जिससे संगठन में रोष है। जिसको लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत ज्ञापन के माध्यम से शुरू की गई।

साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए सभी लोगों के लिए सम्वेदना व्यक्त की और सरकार से आग्रह किया भविष्य में इस तरह की लापरवाही ना हो !

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष केशव सोलंकी ,जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा ,जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी ,जिला सचिव वीरेंद्र कुमार ,जिला प्रभारी मुनेन्द्र पाल, शहर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार अफजाल व अन्य तमाम किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Related Articles

Recent