सुपौल जिले में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया (850 saplings were planted in Supaul)
रिपोर्ट: अल्ताफ़ राजा

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क में स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी सावन कुमार ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समाहरणालय परिसर में कुल 50 पौधे लगाए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से पर्यावरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई (850 saplings were planted in Supaul)
जिले के परिसर में 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में एलुमनी एसोसिएशन के सचिव , कोषाध्यक्ष सहित कई सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे। वहीं में बच्चों के बीच पेंटिंग एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वीरपुर वन प्रक्षेत्र के तत्वावधान में में पौधों का वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 200 पौधे लगाए गए। इसके अलावा द्वारा 200 तथा द्वारा 300 पौधों का रोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिलेभर में लगभग 850 पौधे लगाए गए। प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


