Indus News TV Live

Sunday, June 28, 2026
spot_img

वाराणसी: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं को दिया गया पोषण एवं जैविक पोषण वाटिका का प्रशिक्षण

वाराणसी/चंदौली। उद्भव सामाजिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, ग्राम सिओ, पोस्ट बरियासनपुर, जनपद वाराणसी की संस्था प्रमुख डॉ. बबिता के नेतृत्व में “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक करने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को विस्तार से बताया गया कि एनीमिया क्या है, इसके प्रमुख कारण, लक्षण, शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा इससे बचाव के प्रभावी उपाय क्या हैं। साथ ही महिलाओं को जैविक पोषण वाटिका (किचन गार्डन) विकसित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि परिवारों को पौष्टिक एवं हरी सब्जियां उपलब्ध हो सकें और एनीमिया जैसी समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी से सटे जनपद चंदौली के ग्राम व्यासपुर, पोस्ट साहूपुरी फैक्ट्री के पास किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ. बबिता, संस्था की कोषाध्यक्ष रेखा सहित ग्रामवासी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर राकेश बाबू, गुलाबचंद, अशोक कुमार, पुष्पा देवी, विनोद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक जागरूकता, संतुलित पोषण और जैविक पोषण वाटिकाओं के माध्यम से एनीमिया मुक्त महिला समूह, स्वस्थ समाज और सशक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent