Indus News TV Live

Saturday, June 27, 2026
spot_img

बरेली: गोस्वामी समाज ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की उठाई मांग, पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजा ज्ञापन

बरेली, 27 जून 2026। गोस्वामी समाज संघर्ष समिति ने गोस्वामी समाज को सत्ता और संगठन में उचित एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गोस्वामी समाज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में व्यापक संख्या में निवास करता है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का समर्थक रहा है। समाज के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने प्रत्येक चुनाव में पार्टी को मजबूती देने का कार्य किया है, लेकिन इसके बावजूद जनसंख्या और राजनीतिक योगदान के अनुरूप प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है।

बरेली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे समाज के लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर ब्राह्मण समाज का हिस्सा समझा जाता है, जबकि उनका कहना है कि वे स्वयं को पिछड़े समाज का हिस्सा मानते हैं। उनका दावा है कि समाज का एक बड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर है, पारंपरिक रूप से भिक्षाटन और मंदिरों की सेवा व देखरेख से जुड़ा रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनकी जनसंख्या और सामाजिक स्थिति के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व दिया जाए।
ज्ञापन में दावा किया गया है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में गोस्वामी समाज के केवल दो विधायक हैं, जबकि समाज की ओर से विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच टिकट दिए जाने की मांग की गई थी। साथ ही लोकसभा चुनाव में भी समाज के किसी प्रतिनिधि को टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई है।
समिति ने मांग की है कि गोस्वामी समाज के योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को राज्यसभा, विधान परिषद, विभिन्न बोर्डों, निगमों, आयोगों तथा अन्य संवैधानिक और संगठनात्मक पदों पर अवसर दिया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि समाज की जनसंख्या, योगदान, निष्ठा और राजनीतिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सरकार सकारात्मक निर्णय लेकर गोस्वामी समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान करे।

 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent