Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

दिल्ली के आजाद मार्केट में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

दिल्ली के आजाद मार्केट में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गयी. इमारत के मलबे में करीब 5 लोग दबे हुए हैं. इमारत के गिरने की सूचना आज सुबह 8:50 बजे एक फोन कॉल के जरिये मिली. मौके पर तुरंत एक रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गयी. दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. (Building Collapses Azad Market)

आजाद मार्केट के शीशमहल में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. हादसे में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है और 2 लोग घायल हुए हैं.

Related Articles

Recent