Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

अलकेश सिंह भदौरिया चुने गए वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष

गोल्डन ग्रीन पार्क बरेली मे 8 जनवरी को वेलफेयर सोसायटी का चुनाव हुआ । जिसमें अलकेश सिंह भदौरिया व अभिजीत चक्रवर्ती सोसायटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े। अलकेश की टीम से उपाध्यक्ष पद हेतु सुरेश चन्द्र अग्निहोत्री,सचिव पद हेतु राजेश कुमार वर्मा,संयुक्त सचिव पद हेतु हरिश्चंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष पद जितेन्द्र गुप्ता व ऑडिटर पद हेतु दुर्गेश बाबू ने नामांकन कराया। (Alkesh Singh Bhadoria elected)

जबकि अभिजीत चक्रवर्ती की टीम से उपाध्यक्ष पद हेतु तरुण भटनागर, सचिव पद हेतु हरीश भारती, संयुक्त सचिव पद हेतु डॉ विनोद गंगवार, कोषाध्यक्ष पद हेतु अश्विन कुमार शर्मा व ऑडिटर पद हेतु जे पी श्रीवास्तव ने नामांकन कराया। चुनाव में दोनों गुटों ने अपनी जान लगा दी, दोनों के लिए अपने अपने वर्चस्व को लेकर बहुत रौचक चुनाव गोल्डन ग्रीन पार्क के टंकी बाले पार्क में हुआ। जब रविवार को चुनाव उपरांत दोपहर 3 बजे मतगणना हुई तो परिणाम सुनकर जनता झूम उठी। (Alkesh Singh Bhadoria elected)

ईमानदार तेजतर्रार छवि के अलकेश सिंह भदौरिया व उनकी पूरी टीम को कॉलोनी वासियों ने विजयी बनाया। अलकेश सिंह भदौरिया ने सभी को मिठाई खिलाकर कहा ये आपकी जीत है । कॉलोनी को सुन्दर, अनुशासित बनाने हेतु आप सभी के साथ मिलकर प्रयास करूँगा, जो कहा है करेंगे। सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया । पूरी टीम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । (Alkesh Singh Bhadoria elected)


इसे भी पढ़ें : हिंदुस्तानी यथार्थवादी सिनेमा के स्कूल का पहला नाम: बिमल रॉय


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent