बिहार में शाहकुंड की पहाड़ी और आसपास मौजूद सम्राट अशोक के दौर की मूर्तियां कई रहस्यों से पर्दा उठाती नजर आ रही हैं, जिन्हें आज तक अनदेखा किया गया। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद सम्राट अशोक की काले ग्रेनाइट से बनी मूर्ति को डॉ.सोमनाथ आर्य ने पहचानकर पृष्ठभूमि में मौजूद तथ्यों को सिलसिलेवार उजागर किया है। (Important aspect Emperor Ashoka)
ऐसा माना जा रहा है कि शाहकुंड की यह सीरीज अब तक मौजूद रहे नजरिए को बदल सकती है, क्योंकि इतिहासकार और पुरातत्वविद भी इस मामले में अब नए सिरे से कई पुराने अध्यायों को पलटने की कोशिश कर रहे हैं। (Important aspect Emperor Ashoka)


