Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bodhgaya: महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए अनशन पर बैठे बौद्ध भिक्षुओं की गिरफ्तारी के खिलाफ देश में उमड़ा जनसैलाब

बोधगया, 28 फरवरी 2025: बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधि महाविहार को ब्राह्मण महंत के कब्जे से मुक्त करने के लिए पिछले 17 दिन से बौद्ध भिक्षु आमरण अनशन पर बैठे हैं, कल रात 1 बजे को बिहार की पुलिस के द्वारा बौद्ध भिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बौद्ध भिक्षुओं का आंदोलन पिछले 17 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है सरकार ने उनकी मांग पूरी करने की बजाय उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी है। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश के सभी जिलों में ओबीसी एससी एसटी समाज के लोगों के द्वारा ज्ञापन दिए जा रहे हैं पूरा देश करोड़ की संख्या में आंदोलित हो उठा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन दिए गए। महाबोधि बिहार मुक्ति के लिए आज देश भर में बहुत बड़ा विशाल जन सैलाब देखने को मिला जिसमें बहुत सारे ओबीसी एससी एसटी बहुजन संगठन के लोग रोड पर उतर आए। जिस तरह से महाबोधि महाविहार में ब्राह्मणों के कब्जे को लेकर पूरी दुनिया में मांग हो रही है, उसी को लेकर आज उत्तर प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लाखों लोग रोड़ पर उतरे और धरना प्रदर्शन किया।

ओबीसी एससी एसटी के लोगों के द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की गई। बोधगया महाबोधि विहार जोकि भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली है और वहां से ब्राह्मणों का कब्जा हटाया जाए, लोगों ने कहा कि अगर कब्जा नहीं हटा तो और भी बड़ी संख्या में लोग रोड पर उतरेंगे और जनपद स्तर पर भी आमरण अनशन करेंगे।

~Indus News TV Desk के लिए *संतोष शाक्य* की रिपोर्ट

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent