Indus News TV Live

Wednesday, July 15, 2026
spot_img

बरेली: फरीदपुर में सपा की पीडीए पंचायत आयोजित, संगठन को मजबूत कर सत्ता में वापसी का लिया संकल्प

बरेली/फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों, नगर अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया (PDA Panchayat held in Faridpur)

रिपोर्ट: राजीव कुमार यादव


कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए पंचायत का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. जीराज यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का पारंपरिक मुकुट पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के कार्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के लोकगीत गायक मनोज कुमार ने अपनी प्रस्तुति से पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उनके गीतों पर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक झूमते नजर आए। जैसे ही उन्होंने अपना चर्चित राजनीतिक लोकगीत “राम मंदिर चंदा चोरी” प्रस्तुत किया, सभा में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। मनोज कुमार ने विभिन्न मुद्दों को अपने लोकगीत के जरिए उठाया। उनकी प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों और नगर अध्यक्षों ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित बैठकों, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। साथ ही यह भी चर्चा की गई कि संगठन में आवश्यक बदलाव कर पार्टी को अधिक मजबूत और जनाधार वाला बनाया जाए।

पीडीए पंचायत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि यदि संगठन पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय रहेगा तो पार्टी को चुनाव में सफलता मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन की रीढ़ बताया और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पीडीए पंचायत के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक अता उर रहमान, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र सिंह यादव, डॉ. जीराज यादव, अशोक यादव, पंडित दीपक शर्मा, हरिओम प्रजापति,जितेंद्र मुंडे, दिनेश यादव, सिंपल कन्नौजिया, जोगेंद्र पटेल,अविनाश मिश्रा, हसीब खान, पीयूष वर्मा, स्मिता यादव एवं सरताज ग़ज़ल अंसारी,पूनम सेन, सिंगर मनोज कुमार, फौजी विजेंद्र पाल सिंह, संजय शास्त्री, बलराम यादव एवं सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: पवन वर्मा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव फरीदपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

यह भी पढ़ें: आंवला में सपा नेताओं ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें: द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन

यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर तानी बंदूक, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली


Related Articles

Recent