Indus News TV Live

Monday, May 18, 2026
spot_img

बरेली: जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन

बरेली जनपद के ग्राम हिमकरपुर चमरोआ के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में गुरूवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों तथा खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक बड़ाने वाले विद्यार्थियों को वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा आशुतोष गंगवार ने व ग्राम प्रधान हिमकरपुर चमरोआ श्रीमान कमलापति जी ने पुरस्कृत किया (Prize distribution ceremony organised)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप के रूप में पधारे डा आशुतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को ऊँचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा एक वर्ष से लेकर एक सेकंड तक के समय की महत्वता को बताया ।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विष्णु इंटर कॉलेज बरेली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा शरद कांत शर्मा व राष्ट्रीय स्वम् सेवक संघ के जिला पर्यावरण मंत्री श्री देवेश जी ने विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ दिया (Prize distribution ceremony organised)

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा अजीत सक्सेना व प्रबंधक श्री ललित मोहन गंगवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय के शिक्षक चंद्र पाल सिंह , देवेन्द्र सिंह , हरि ओम , अरविंद कुमार शीतल , डा फरमान हैदर , डा फौज़िया नाज , सुरेंद्र प्रताप व अरुन कुमार गंगवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री यशपाल जी ने किया । इस अवसर पर विद्यालय सह प्रबंधक श्री हरि राम गंगवार व सदस्य श्री वीरेंद्र पाल , श्री खेमेन्द्र गंगवार तथा श्री धर्मवीर गंगवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम की रौनक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मलिक राज गंगवार , श्री नरेंद्र देव गंगवार व श्री कालीचरण गंगवार की उपस्थिति से और बड़ गई। अंत में कालेज के प्रधानाचार्य डा अजीत सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया ।


यह भी पढ़ें: महाविद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और भेदभाव एक गंभीर समस्या

यह भी पढ़ें: अटामांडा का स्योर इंटरनेशनल स्कूल गरीब असहाय बच्चों को दे रहा फ्री शिक्षा

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) की बरेली में शैक्षिक संगोष्ठी

यह भी पढ़ें: उम्मीद की उपज : युवा कवि गोलेन्द्र पटेल की छह कविताएँ


Related Articles

Recent